नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना कांधला पुलिस ने ग्राम किवाना में युवक प्रदीप की मौत के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मृतक प्रदीप 20 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला था और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

