शामली

850 खिलाड़ियों के दमखम से गूंजा शामली, यूपी स्टेट वुशु टूर्नामेंट का भव्य आगाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली : उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यूपी स्टेट वुशु टूर्नामेंट का गुरुवार को एमएस फार्म हाउस में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे करीब 850 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह खेल भावना, अनुशासन और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा रहे। जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में व्यापार मंडल शामली के पदाधिकारी अंकित गोयल, भाजपा जिला मंत्री सुखचैन वालियाअनुराग शर्माहर्ष निर्वालअभिनव निर्वाल तथा प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष सुहेल अहमद एवं स्टेट सेक्रेटरी मनीष कक्कड़ ने अतिथियों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने भी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

मुख्य अतिथि सुरेश राणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त साधन है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। वुशु जैसे खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में राज विपिन, जिला वुशु संघ शामली के सचिव आकाश चौधरीविपिन देवगोपाल एवं अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट से उभरने वाली प्रतिभाओं को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button