रामपुर शाहबाद
सरकारी कार्य में बाधा डालने पर हुई कार्रवाई
लाइनमैन ने पांच के खिलाफ कोतवाली में कराई रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे सरकारी कार्य में बाधा डालना एक परिवार को भारी पड़ गया। आपको बता दें कि ग्राम जयतोली निवासी लाइनमैन तस्लीम पुत्र शौकत अली ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर ग्राम करैथी के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौंच व सरकारी काम कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। लाइनमैन के अनुसार जब वह अपने अन्य साथी मुकेश कुमार और रवि कुमार के साथ बिजली बिल जमा कराने व बकाया पट संयोजन कराने का कार्य कर रहे थे, तभी गांव के ही विकास, सुमित, अमन, सुरभि और और सुरमिली ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप यह भी है कि सभी ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और सरकारी कार्य में बाधा भी पहुंचाई। तस्लीम द्वारा यह आरोप भी लगाया गया है कि गांव के ही अमन पुत्र खेमपाल द्वारा उसके सिर पर सरिया से भी वार किया गया जिससे उसे गुम चोटें भी आई हैं। पुलिस ने तस्लीम की तहरीर के आधार पर विकास,सुमित,अमन, सुरभि और सुरमिली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

