खैरथल
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में बी ए प्रथम वर्ष के लिए द्वितीय वरीयता सूची और द्वितीय प्रतीक्षा सूची जारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में बी.ए. प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए द्वितीय वरीयता सूची और द्वितीय प्रवेश सूची जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि जिन विद्यार्थियों ने रिक्त पदों के लिए 21 जून तक आवेदन किया था, उन 18 विद्यार्थियों को शामिल करते हुए द्वितीय मेरिट और द्वितीय वेटिंग लिस्ट 25 जून को जारी कर दी गई है। इन सूचियों में शामिल ऐसे विद्यार्थियों को जिन्होंने अभी तक दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा नहीं करवाया है, उन्हें 29 जून तक दस्तावेज जमा करवा कर ईमित्र पर शुल्क जमा करवाना होगा तत्पश्चात शुल्क जमा करवा चुके विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की द्वितीय सूची 30 जून को जारी होगी। नवप्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षाएँ 01 जुलाई से आरंभ होंगी।
प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय खैरथल



