बरेली

विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड के पैरामीटर की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड के निर्धारित मानको की प्रगति समीक्षा  बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी शासन स्तर से लगातार इसकी समीक्षा करते रहते हैं जिसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उन्होंने पाया कि पर्यटन विभाग की विभिन्न ऐसी परियोजनाएं हैं जिसके कारण लगातार रैंकिंग भी प्रभावित होती है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसमें सुधार करने के निर्देश भी दिए।
 बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की स्थिति समय से पोर्टल पर अपलोड कर ले। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा जो भी कार्य अधूरे चल रहे हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कर संबंधित विभाग को हैंडओवर की प्रक्रिया की जाए।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,  जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. विनीता सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button