शामली
गढ़ीपुख्ता पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा
दो बाल अपचारी हिरासत में, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली /गढ़ीपुख्ता। संगम नहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है।
दोनों के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।