एक वृक्ष मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज दिनांक 29 जून 2026 को बोकारो के पर्यावरण-मित्र चौक, कैंप-2 स्थित पर्यावरण-मित्र वाटिका में ‘एक वृक्ष मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम वीरेंद्र कुमार चौबे, जिला सहसंयोजक, स्वच्छ भारत अभियान, बोकारो जिला भाजपा द्वारा शशि भूषण ओझा ‘मुकुल, प्रदेश संयोजक, स्वच्छ भारत अभियान, भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशन में आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर बोकारो के दो दिवसीय प्रवास पर आए भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश के पूर्व बीस सूत्री समिति उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद ने अपने कर-कमलों द्वारा कागजी बादाम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । मुख्य अतिथि श्री राकेश प्रसाद ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। यदि हम प्रकृति को सुरक्षित रखेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ जीवन मिल सकेगा इसलिए सबों को अवश्य ही वृक्षारोपण करना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए ।



