बरेली
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के अरविंद भदौरिया जिला सलाहकार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी की सहमति पर जिला सचिव अर्जुन यादव ने गांव मुंडिया अहमदनगर के समाजसेवी अरविंद सिंह भदौरिया को जिला सलाहकार मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर निवर्तमान प्रधान वेद प्रकाश पटेल, सचिन पटेल , सतीश चंद्र शर्मा, राधेश्याम पटेल , सुनील पटेल आदि ने खुशी जताई है।



