शामली

एसपी शामली की कैराना में पैदल गश्त

व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने सोमवार को कैराना नगर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने, संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिस उपस्थिति बनाए रखने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। :::

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button