पाकुड़

हूल दिवस पर सिद्धो-कान्हू को भावभीनी श्रद्धांजलि, पाकुड़ प्रशासन ने वीर शहीदों के बलिदान को किया नमन

Heartfelt tribute paid to Sidhu-Kanhu on Hul Diwas; Pakur administration honors the sacrifice of the brave martyrs.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ऐतिहासिक हूल दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिला प्रशासन द्वारा सिद्धू-कान्हू पार्क स्थित वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूरे परिसर में “सिद्धू-कान्हू अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संताल हूल के महानायकों के बलिदान को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अरविंद कुमार लाल, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, आईटीडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुदीप सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) साइमन मंडी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार गौरव, अंचल अधिकारी (सीओ) अरविंद कुमार बेदिया तथा एसएमपीओ पवन कुमार सहित प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने कहा कि 30 जून 1855 को सिद्धो- कान्हू ने अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों और शोषण के विरुद्ध हूल विद्रोह का बिगुल फूंका था। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अधिकार और स्वतंत्रता का ऐतिहासिक उद्घोष था। उन्होंने कहा कि हूल दिवस वीर सेनानियों के साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का अवसर है तथा उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वही इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सिद्धो-कान्हू ने अन्याय और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना जगाई। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सिद्धो-कान्हू के अद्वितीय साहस, वीरता और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को संताल हूल आन्दोलन के इतिहास से अवगत कराया। अधिकारियों ने कहा कि हूल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के लिए किए गये संघर्ष को याद करने का अवसर है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गये थे। पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवान पूरे आयोजन स्थल पर तैनात रहे और प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। श्रद्धांजलि समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक स्वर में वीर शहीद सिद्धो-कान्हू के अमर बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button