बेतुल
बैतूल आठनेर में सुरेश लाला, प्रदीप, और राहुल द्वारा संचालित अवैध जुआ
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आठनेर थाना क्षेत्र में अवैध जुए के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई सुरेश लाला राहुल टकला और प्रदीप नागले तीनों मिलकर आठनेर मे जुए के खेल को अंजाम दे रहे है। आरोप है कि आठनेर में पारस डोह रोड पर पर धामोरी धनोरी में खुलेआम जुआं का खेल संचालित हो रहा है। जिससे ग्रामीण माहौल प्रभावित हो रहा है और पढ़ने वाले युवाओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें होने के बावजूद अब तक कोई ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही सामने नहीं आई है। इसी कारण पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी गतिविधियों को और बढ़ावा मिल सकता है।
क्षेत्र के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियो के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। देखना है कि इसमें आठनेर पुलिस सुरेश लाला राहुल टकला और प्रदीप नागले पर क्या कार्यवाही करती हैं?



