मथुरा

होली गेट क्षेत्र में घंटों बंद रही, बिजली, लोग हुए परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के ह्र्दयस्थल पर बिजली संकट गहराता जा रहा है। मंगलवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। होलीगेट क्षेत्र की बिजली घंटों बंद रही। दिन में जवाहर हाट फीडर क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। पहले तो सुधार कार्य कराया जा रहा था, बाद में लाइन में ब्रेक डाउन बताया। सहकारी बैंक के पास लाइन की चपेट में बंदर आ जाने से बिजली बंद रही। देर शाम को सप्लाई नॉर्मल हो सकी। इस कारण सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाली रोड, चौबिड़ा पाड़ा क्षेत्र के उपभोक्ता घंटों परेशान रहे। परेशान उपभोक्ता बार-बार बिजलीघर, इंजीनियर एवं अन्य कर्मचारियों से बिजली के बारे में पूछते रहे लेकिन संतोष जनक जवाब नहीं मिला। वहीं गिरधरपुर फीडर क्षेत्र में विद्युत समस्या रही। बिजली बार-बार आ जा रही थी। महाविद्या कॉलोनी की लाइट रात में प्रभावित रही। इधर बंगालीघाट सब स्टेशन पर कार्य कराया गया जिसके चलते सप्लाई बंद रही। गोविन्द आश्रम, कच्ची सड़क आदि क्षेत्रों में फॉल्ट होने से बिजली बंद रही। लक्ष्मीनगर सब डिवीजन के कुछ क्षेत्रों में भी लाइट न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ताओं का कहना है कि 1912 भी सही कार्य नहीं कर पा रहा है। शिकायत समय पर निस्तारित नहीं होतीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button