खैरथल

एसबीआई खैरथल शाखा ने स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की खैरथल ,मातोर रोड़ शाखा में बुधवार को 71वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर शाखा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
बैंक में इण्डोर पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया है बैंक स्टाफ की ओर से अतिथि एडीएम शिवपाल जाट, पीआरओ अत्तर सिंह, एस एच ओ नन्दलाल जागिड़, डां नीतीन का पौधे भेंट कर सम्मान किया गया।
केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
 शाखा प्रबंधक  मनोज निमेष ने कहा कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार बैंकिंग व्यवस्था एवं सेवा को समाज के निचले पायदान तक निरंतर पहुंचाने पर पूरी गंभीरता व प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर बैंक ने ग्राहकों के हितार्थ बैंक की ओर से भारतीय स्टेट बैंक ने संचालित विभिन्न कार्य योजनाओं की भी जानकारी दी गयी। इसका लाभ लेने के लिए अनुरोध भी किया। मौके पर बैंक कर्मचारी राजेन्द्र, हर्षवर्धन, यामिनी विजय,रामनन्द,जमीन बत्रा,होशियार सिंह ,बैक बीसी,  एवं नगर के गणमान्य नागरिक तथा बैंक के ग्राहक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button