
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गुढ़ागौड़जी। सोंथली गाँव की जाखड़ों की ढाणी निवासी जांशु जाखड़ ने मात्र 8 वर्ष की आयु में गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर सबको चौंका दिया है। जांशु, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड कमांडो धर्मेंद्र सिंह जाखड़ की सुपुत्री एवं स्व सूबेदार जयराम जाखड़ की पोती हैं।निरंतर किड्स एकेडमी, जयपुर की छात्रा जांशु ने अपनी प्रशिक्षक खुशी सैनी के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में नन्हीं जांशु ने नेपाल और भूटान की संयुक्त टीम की खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सैन्य परिवार से सम्बंध रखने वाली जांशु के पिता वर्तमान में देश सेवा में तैनात हैं। जांशु ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, दादा के आशीर्वाद, प्रशिक्षक व विद्यालय को दिया है। स्वर्ण पदक जीतकर गाँव लौटने पर .जयपुर, निवारू रोड पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जांशु का भव्य स्वागत किया। 8 वर्षीय जांशु का अगला लक्ष्य एशियाई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत के लिए पदक जीतना है।



