बेतुल

बैतूल भोपाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मिले बैतूल युवा कांग्रेस के पदाधिकारी

जिले के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। भोपाल में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से बैतूल जिले के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान बैतूल जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
भोपाल में हुई इस मुलाकात के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय सरदार यादव, बैतूल विधानसभा अध्यक्ष प्रितेश गंगारे, प्रदेश महासचिव जितेंद्र इवने, घोड़ाडोंगरी विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भलावी तथा बैतूल शहर अध्यक्ष मनीष साहू उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से आत्मीय मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और जिले की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने युवा कांग्रेस पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं के बीच सक्रियता बढ़ाने और आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। वहीं युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी संगठन की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button