उत्तरकाशी

भैरवघाटी के पास बाइस नदी में समायी ,3 सवार में से 1 लापता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : 01.07.2026 की रात्रि लगभग 11:10 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरवघाटी से लगभग 03 कि.मी. आगे गंगोत्री की ओर मोटरसाइकिल संख्या UP-20AN-7785 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी । इस की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस, SDRF गंगोत्री एवं 108 एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल पर 03 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 02 व्यक्ति सुरक्षित हैं तथा 01 व्यक्ति, श्री सुरेश लामा पुत्र श्री कुलबहादुर (उम्र 26 वर्ष), निवासी नेपाल, हाल निवासी हिमाचल प्रदेश, लगभग 200–300 मीटर गहरी खाई में गिरने से लापता बताया जा रहा है। उक्त तीनो व्यक्ति बी0आर0ओं0 72 में भैरवघाटी में कार्यरत बताए गए है।

पुलिस एवं SDRF द्वारा रात्रि 02:30 बजे तक खोज एवं बचाव अभियान संचालित किया गया, किन्तु लगातार वर्षा एवं अंधेरा होने के कारण लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका। प्रतिकूल परिस्थितियों के दृष्टिगत रात्रि में अभियान स्थगित किया गया तथा आज प्रातः पुनः उक्त टीम द्वारा खोज एवं बचाव अभियान प्रारम्भ किया गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button