बालाघाट

विधायक भगत कर रहे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा 

बारिश मे टूटे पुलिया और बाधित मार्ग सहित अन्य जगह किये दौरा... 

आश्वासन से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट जिले में हो रही लगातार बारिश की वजह से कई नदी नाले उफान पर है जिसके चलते बालाघाट जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा जागपुर से अगरवाडा मार्ग पर स्थित पुलिया 2 जुलाई को फूटने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है… जिसको देखते हुए शनिवार को परसवाडा क्षेत्र के विधायक मधु भगत बड़ा जागपुर मौके पर पहुंचे जहां फूटे पुलिया का जायजा लेकर यहां ग्रामीणों को पुलिया निर्माण से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने का भरोसा दिए यहां नायब तहसीलदार छबि पंत,प्रधानमंत्री मन्त्री सड़क निर्माण से  माया परते,सरपंच और ग्रामीण जन मौजूद रहे
लगातार बारिश से बाढ़ के हालात के बाद परसवाड़ा विधायक मधु भगत लगातार क्षेत्र के प्रभावित इलाकों मे जाकर हालातो का जायजा लेकर ग्रामीणों को कैसे राहत दिया जाये इसके लिए प्रयास कर रहे है भरी बारिश और विपरीत हालातो मे लामता प्रतापपुर मे आग जनी की घटना का निरिक्षण करने के बाद शनिवार को विधायक मधु भगत ने अधिकारियो के साथ बारिश मे टूटे बड़ा जागपुर से अगरवाडा मार्ग पर स्थित पुलिया का निरिक्षण करके अधिकारियो को नये पुल का निर्माण करने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिए ताकि खेती कार्य मे ग्रामीण, स्कूली छात्रों और ग्रामीणों को समस्याओ का सामना न करना पड़े विधायक भगत के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है इसके आलावा मंझारा से टवेझरी, जरेरा सहित अन्य प्रभावित गांव का दौरा कर ग्रामीणों की परेशानी सुनकर उनकी समस्याओ का निराकरण का आश्वासन दिए है.. अपनी समस्याओ के बीच विधायक भगत को देखकर और समस्याओ के निराकरण के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button