रामपुर शाहबाद

गन्ना समिति सदस्यता के लिए तीन दिन शेष

10 अक्टूबर तक नए सदस्य बन सकेंगे किसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। आगामी पेराई सत्र 2026-27 को लेकर गन्ना समिति की सदस्यता लेने के लिए किसानों के पास अब केवल तीन दिन शेष हैं। शासन के निर्देश पर प्रदेश की सभी गन्ना समितियों में नए सदस्य बनने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। गन्ना विभाग के अनुसार, जो किसान अभी तक गन्ना समिति के सदस्य नहीं बन सके हैं, वे निर्धारित तिथि तक सदस्यता के लिए ऑनलाइन पंजीकृत करा सकते हैं।समय सीमा के भीतर सदस्यता लेने वाले किसानों को आगामी पेराई सत्र में चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिल सकेगी।सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड रामपुर के सचिव प्रभारी साहब सिंह सत्यार्थी ने समिति क्षेत्र के किसानों से अपील की है शेष दिनों में नए सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ 10 अक्टूबर तक समिति कार्यालय से सदस्यता की रसीद अवश्य प्राप्त कर लें। निर्धारित तिथि के बाद नए सदस्य बनने का अवसर नहीं मिलेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button