बरेली
‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर कलेक्ट्रेट और ब्लॉकों में बनीं भव्य रंगोलियां

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर सहित सभी विकास खंडों में ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर रंगोली उत्सव और *सेवा सेतु शिविर* आयोजित हुए।
कलेक्ट्रेट में बनी विशेष रंगोली में देश के विभिन्न राज्यों, बरेली के झुमका तिराहा और घंटाघर की आकृतियां उकेरी गईं। रंगोलियों के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत-2047 के संकल्प को दर्शाया गया।
रंगोली शिक्षक दुर्गा प्रसाद, गौरव शर्मा, अल्पना गुप्ता, किरण राणा, मीना कुमारी, सारिका सक्सेना और भरत सक्सेना ने बनाई। इस मौके पर वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, बीएसए डॉ. संगीता गौतम सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत मझगवां, भदपुरा, शेरगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी, भुता, फरीदपुर और दमखोदा में सेवा शिविर लगे, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई।



