बालाघाट

वन्य प्राणी भालू का बेरहमी से शिकार 

कुएं से  टुकड़ों में मिला भालू का शव,वन विभाग मे हड़कंप 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के खैरलांजी वन परिक्षेत्र के भंडारबोड़ी सर्किल स्थित ग्राम पिपरटोला में वन्यजीव क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत के कुएं से एक वयस्क नर भालू का  टुकड़ों में कटा शव बरामद हुआ है। मामले क़ो लेकर जो जानकारी सामने आई है l उसके अनुसार बालाघाट के खैरलांजी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरटोला में एक किसान ने अपने खेत के कुएं में किसी मृत जानवर को देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कुएं से एक वयस्क नर भालू का शव बरामद किया।
जांच में सामने आया कि भालू का सिर धड़ से अलग था, चारों पैर काटे गए थे और आगे के दोनों पंजों के नाखून गायब थे। शव करीब छह से सात टुकड़ों में मिला ऐसा सूत्र बता रहे है! वही वन विभाग के अधिकारियो के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है और प्रथम दृष्टया मामला शिकार का माना जा रहा है! वन अमले ने मृत भालू के शव का वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार किया! वही डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की जांच की गई है। फिलहाल वन विभाग पुरे मामले कि जाँच में जुटा है!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button