रामपुर शाहबाद

चार्ज संभालते ही एक्शन में आए कोतवाल

फोर्स संग किया फ्लैग मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नवागत प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने कार्यभार संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। उन्होंने पुलिस टीम के साथ नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।प्रभारी निरीक्षक ने थाना क्षेत्र की स्थिति और अपराध संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस आम लोगों, व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करेगी। बाजारों की सुरक्षा और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना प्राथमिकता होगी।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने डीजे संचालकों, व्यापारियों और नगर के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। रविवार रात उन्होंने पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button