पाकुड़

प्रभारी बीडीओ सह- सीओ अरविंद कुमार बेदिया ने की SIR कार्य की समीक्षा, ग्रामीणों को दी गई विस्तृत जानकारी

In-charge BDO-cum-CO Arvind Kumar Bedia reviewed the SIR work and provided detailed information to the villagers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयनारायणपुर में वर्ष 2026 के SIR को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पाकुड़ प्रखंड के अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री आरबिन्द कुमार बेदिया तथा पाकुड़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मानसारुल हक उपस्थित रहे। बैठक में BLO, BLA-2 एवं वालंटियर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कार्य प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर श्री मानसारुल हक ने ग्रामीणों को SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सरल भाषा में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भय की आवश्यकता नहीं है तथा सभी लोग निश्चिंत होकर अपना फॉर्म सही तरीके से भरें। वहीं अंचल अधिकारी श्री आरबिन्द कुमार बेदिया ने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर विभागीय पदाधिकारियों से सीधे संपर्क करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शाहिन परवेज़ सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने भी बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया और जानकारी प्राप्त की। यह कार्यक्रम क्षेत्र में SIR प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button