कैराना
समाधान दिवस में 27 शिकायतें पहुंचीं, 12 का मौके पर निस्तारण
एडीएम (न्यायिक) ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 27 शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सोहनलाल ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए।समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष प्रकरणों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

