बरेली

रेलवे बोर्ड की बैठक में सांसद नीरज मौर्य ने उठाए क्षेत्रीय रेल सुविधाओं के मुद्दे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रेलवे बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में आंवला लोकसभा क्षेत्र के सांसद नीरज मौर्य ने क्षेत्रीय रेल यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने बिशारतगंज, आंवला और रेवती बहोड़ा खेड़ा स्टेशनों पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, बरेली–भुज आला हजरत एक्सप्रेस में एसी कोच बढ़ाने और भमोरा–आंवला व अखा–गैनी क्रॉसिंग पर ROB निर्माण की मांग रखी।
सांसद ने स्टेशनों पर टिन शेड, बाउंड्री वॉल, पेयजल, प्रतीक्षालय, महिला सुरक्षा के लिए RPF तैनाती और मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर में डॉक्टरों की नियुक्ति का मुद्दा भी उठाया।
इसके साथ ही शाहजहांपुर–मुंबई नई रेल सेवा, शाहजहांपुर–फर्रुखाबाद लाइन संचालन, मथुरा के लिए दैनिक एक्सप्रेस, मैलानी–लखनऊ सेवा बहाली और बरेली जंक्शन पर सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की।
सांसद ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से बरेली मंडल के लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button