25 हजार कर्ज के लिए बुजुर्ग की हत्या की थी:अमरोहा में आरोपी पति-पत्नी 36 घंटे में गिरफ्तार, पैसा न मिलने से नाराज था

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो अमरोहा
अमरोहा l उ. प्र अमरोहा के हसनपुर में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया है। थाना हसनपुर क्षेत्र के होलिवाला कस्बे में 70 वर्षीय हनीफ की हत्या के आरोप में पुलिस ने शमशेर खां और उसकी पत्नी शाजमा को गिरफ्तार किया है
शमशेर खां ने कुछ महीने पहले हनीफ से 25,000 रुपए उधार लिए थे। इसमें से 20,000 रुपए मोटरसाइकिल के लिए और 5,000 रुपए अन्य जरूरतों के लिए थे। हनीफ लगातार अपने पैसे वापस मांग रहे थे। इससे परेशान होकर शमशेर और उसकी पत्नी ने हनीफ की हत्या की योजना बनाई
2 मई को हनीफ का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद से जांच की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी दंपति काशीराम कॉलोनी, थाना हसनपुर के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुज कुमार, प्रतीक कुमार और कांस्टेबल आरिफ व निसार की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया



