पाकुड़

पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा का भव्य स्वागत, सड़क मरम्मत का दिया निर्देश

Grand welcome for JMM Central Secretary Pankaj Mishra at Pakur Railway Station; instructions issued for road repairs.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने पाकुड़ जिले के धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ तक जर्जर हो चुकी सड़क की स्थिति से केंद्रीय सचिव को अवगत कराया और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पंकज मिश्रा ने तत्काल संवेदक से दूरभाष पर बातचीत कर एक सप्ताह के अंदर उक्त सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। बताया गया कि झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता  पंकज मिश्रा ईस्टर्न रेलवे द्वारा कोलकाता में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद वापसी के क्रम में पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला सह सचिव जहूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, नगर सचिव नूर आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, सोनू आलम, फुरकान शेख, नूर आलम अंसारी, अंसार अंसारी, जमीरुल शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button