
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से धौलाना तहसील क्षेत्र के पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा में एक मकान की छत गिर गई । मकान में सो रहे पिता और पुत्र छत के मलबे में दब गये । स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर पिता पुत्र को बमुश्किल बाहर निकाला । मलबे में दबने से पिता अशफाक दर्दनाक मौत हो गई जबकि पुत्र कासिम घायल हो गया ।
जानकारी के अनुसार , धौलाना तहसील क्षेत्र के पिलखुवा में दो दिन से हो रही बारिश मे देर रात मोहल्ला सद्दीकपुरा के एक मकान की छत अचानक गिर गई । घर में सो रहे अशफ़ाक़ और उसका बेटा कासिम छत के मलबे में दब गए । अचानक छत गिरने की तेज आवाज सुनकर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर पिता पुत्र को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक अशफाक की मौत हो गई और कासिम घायल हो गया । छत के गिरने से अशफ़ाक़ की मौत हो गई जबकि साथ में सो रहा उसका बेटा कासिम घायल हो गया । मृतक अशफाक के परिवार में दो पुत्र नाजिम 18 वर्ष और कासिम 17 मजदूरी का काम करते है । मौके पर पिलखुवा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल चौहान पुलिस फोर्स के साथ राहत कार्य में जुट गई और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी करने पहुंच गई । घर के मुखिया अशफाक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है ।




