शामली
‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में व्यापक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं, दुकानदारों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। अभियान के दौरान युवाओं को खेलकूद, शिक्षा, स्वरोजगार एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को जानकारी दें।
