शामली

336 ग्राम स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कीमत 67.20 लाख रुपये आंकी गई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शामली। जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत कोतवाली शामली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 336 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 67 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीम उर्फ काला निवासी ग्राम गोगवान, थाना कैराना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के नेटवर्क तथा स्मैक की सप्लाई चेन के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को जनपद में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button