नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। थाना कैराना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 49 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिला की पहचान मानो पत्नी सारिक निवासी तितरवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।



