संभल

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का चौथे दिन भी धरना जारी

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का चौथे दिन भी धरना जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सम्भल। जनपद सम्भल के तहसील चंदौसी में किसानों का भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रहा धरना आज चौथे दिन मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में धरना स्थल पर आंदोलन जारी रहा। धरना स्थल पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने के कारण किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी किसानों को संबोधित करते हुए रामपाल सिंह ने कहा कि आज किसान अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है मगर सरकार व प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान करने में बिल्कुल निष्क्रिय रहा है आज बिजली का संकट गहरा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन काटकर तीसरे दिन बिजली मिल रही है फाल्ट होने के कारण बिजली भाग जाती है ऐसे में किसानों की मुख्य रूप से धान की फसल में काफी लागत लगी है फसल बर्बाद हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि जल्द ही एक महापंचायत का आयोजन तहसील परिसर चंदौसी में किया जाएगा और वहीं पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मांगे नहीं माने जाने तक किसान धरने से हटने वाले नहीं हैं और एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं इस मौके पर अमर सिंह तोमर भीकम जाटव लेखराज मौर्य महावीर सिंह उदय पाल सिंह वीरेंद्र सिंह चीनू जैन विपिन कुमार राहुल कश्यप अनिल कुमार सुरेश कुमार तोमर अजय कुमार नरेश शर्मा हरिओम शर्मा सुदेश शर्मा राजेंद्र पाल आकाश कुमार महेंद्र पाल राजवीर सिंह जितेंद्र कुमार नरेश शर्मा राजपाल लालाराम आदि किसान रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button