झुंझुनू
अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति की मासिक बैठक संपन्न
बैठक में स्मार्ट मीटर का जताया विरोध सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति की मासिक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम मावता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जोधपुरा जल संघर्ष समिति के ग्राम इकाई अध्यक्ष दिनेश सैनी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। तत्पश्चात संयोजक एडवोकेट के के सैनी उदयपुरवाटी ने मासिक प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की। वर्षा के सीजन में वृक्षारोपण करने पर जोर दिया। समिति के पास 500 पेड़ उपलब्ध होने की घोषणा की गई। गुढा के मीणा मोहल्ले में 2 साल से पेयजल सप्लाई बहाली पर पीएचडी विभाग का घेराव कैंसिल किया गया। अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति के नेतृत्व में टैंकर सप्लाई घोटाले की निष्पक्ष जांच, वन विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच, बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों की जानकारी दी गई। इस वर्ष 25000 पौधे लगाने का टारगेट सभी के सहयोग से पूरा करने पर सहमति बनी। भागूराम फौजी ने विद्युत निगम द्वारा किशोरपुरा गांव में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने की शिकायत की। फौजी ने कहा कि स्मार्ट मीटर पुराने मीटर से ज्यादा स्पीड से चलकर दो से तीन गुना ज्यादा बिल निकाल रहे हैं जो गरीब किसानों और मजदूरों के हितों पर कुठारा घात है। के के सैनी के संयोजन में भागूराम फौजी की किशोरपुरा को उदयपुरवाटी जल संघर्ष समिति की तर्ज पर उदयपुरवाटी ऊर्जा संघर्ष समिति का विधानसभा अध्यक्ष व रामपाल वर्मा मणकसास को उदयपुरवाटी ऊर्जा संघर्ष समिति का विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया। अब समस्त बिजली से संबंधित शिकायतों का निवारण ऊर्जा संघर्ष समिति विद्युत विभाग से करवाएगी। बैंक का खाता खुलवाने ऑडिट करवाने व कार्यकारिणी का विस्तार करने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने अरावली पर्वत श्रृंखला में बसे लोगों की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक में मेहमान के तौर पर पधारे महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला यादव, झुंझुनू प्रभारी महासचिव मंजू चौहान व झुंझुनूं महासचिव उषा यादव सहित सभी को पौधे भेंट कर सम्मान किया गया। तत्पश्चात जलदाय विभाग, वन विभाग व विद्युत निगम द्वारा जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में तथा भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच हेतु तहसीलदार के पीए मंजूर अली को तीन ज्ञापन पत्र सौंप कर जनहित में निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की। इस दौरान राकेश जमालपुरिया, पीसी कटारिया, मंजूर दहिया, संतोष देवी, दुर्गा देवी, पंकज बागोरा, सुशील मेघवाल, रामपाल वर्मा, मेहता देवी, गुलाबचंद शेरावत, ओम प्रकाश, भैरुंराम, राधेश्याम कुमावत, सुभाष सैनी, संतरा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।


