जालौन

जीआरपी थाना उरई ने ट्रेनों में चोरी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार 

पकड़े गए बदमाशों से नौ मोबाइल, धातु के जेवरात, नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसपी झांसी के निर्देशन में सीओ के पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना पुलिस ने पिछले महीनों से ट्रेनों में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं के साथ छीना झपटी कर उनके कीमती सामान को पार करने वाले शातिर गैंग के चार अभियुक्तों को प्लेटफार्म नंबर एक पर झांसी की ओर पुराने मालखाने के पहले से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल, दो जोड़ी पायल, एक चैन, दो जोड़ी बिछिया सफेद धातु की बरामद की हैं। पकड़े गए शातिर बदमाशों में विशाल उर्फ मुखिया यादव निवासी चक जगदेव पुर,रबि यादव निवासी हैं कुशमी खरुसा थाना एट,अमन शुक्ला निवासी पुखरायां, भोगनीपुर एवं बबलू दोहरे निवासी ततारपुर थाना सट्टी, कानपुर देहात हैं। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त सभी आरोपी ट्रेनों में रात में सोती हुई महिलाओं के बैग चुरा कर चंपत हो जाते थे। पुलिस को इस शातिर गैंग की बहुत दिनों से तलाश थी। गिरफ्तारी करने वालों में उप निरीक्षक प्रेम चंद्र, हेड कांस्टेबल महेश्वरी दीन, कांस्टेबल राहुल कुमार, लक्ष्मण सिंह विशेष ड्यूटी जीआरपी थाना उरई शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button