दिल्ली
मुख्य चुनाव आयुक्त को भारत रत्न देने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नई दिल्ली। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट, ग्लोबल वैश्य फेडरेशन और अन्य हिंदू संगठनों ने मंदिर मार्ग स्थित हिंदू महासभा भवन में प्रदर्शन कर चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाने वाले विपक्षी नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के नेता जय भगवान गोयल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को भारत रत्न देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अन्य विपक्षी नेताओं के पुतले जलाए गए।



