बरेली
बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। संभावित बाढ़ से निपटने को प्रदेश स्तर पर तैयारियां तेज हुई हैं। सोमवार को मुख्य सचिव _एस.पी. गोयल_ की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बरेली समेत जिलों की बाढ़ पूर्व तैयारी और आपदा प्रबंधन की समीक्षा हुई।
बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह व अधिशासी अभियंता नीरज कुमार लाम्बा_ सहित अधिकारी शामिल हुए। संवेदनशील क्षेत्र, तटबंध, राहत संसाधन, जलभराव व कंट्रोल रूम की स्थिति पर चर्चा हुई।
डीएम ने सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी, राहत सामग्री व उपकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



