
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन में मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
सुबह पंडित सुनील शास्त्री ने श्री हनुमान जी का पूजन व शृंगार किया। शाम को श्री हरि संकीर्तन मंडल ने भजन प्रस्तुत किए। रवि छाबड़ा, संजय आनन्द, पंकज, सचिन सेठी व सौरभ के भजनों से मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया। बाद में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ व आरती हुई। समापन पर भंडारा प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुशील अरोरा ,मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ,अश्विनी ओबेरॉय, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, अतुल कपूर व महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा मौजूद रहीं। युवा मंडल ने सेवा की।




