बालाघाट

शासकीय माध्यमिक विद्यालय घूबड़गोंदी से शुरू हुआ खैरलांजी पुलिस का नशा मुक्तिअभियान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) :  मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय घूबड़गोंदी से जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम में थाना खैरलांजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक हारमोस सर, पुलिस बल,विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक-शिक्षिकाएं, अन्य कर्मचारी व विघार्थियों कि उपस्थिति रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों,युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर समाज को नशामुक्त बनाना है।
 अभियान के तहत आगामी 15 दिनों तक विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद,रैलियां,लघु फिल्मों एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं,बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए अभिशाप है।
         पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार,बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया गया कि घरेलू हिंसा,पारिवारिक विवाद और कई सामाजिक अपराधों के पीछे नशा एक प्रमुख कारण होता है,इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे।
खैरलांजी पुलिस ने कहा कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ,सुरक्षित और खुशहाल समाज के निर्माण का जनआंदोलन है। इसकी सफलता के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों,शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button