शामली
शामली पुलिस की सख्ती और जागरूकता अभियान जारी
हेलमेट से लेकर साइबर सुरक्षा तक चला व्यापक अभियान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जनपद शामली में गुरुवार को कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर पुलिस की गतिविधियां पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रहीं। पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में जनपदभर में अलग-अलग स्तर पर अभियान चलाए गए। वहीं विभिन्न मामलों में गिरफ्तारी, न्यायालय से सजा और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा का संदेश दिया।