बरेली
निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर 19 जुलाई को श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा मॉडल टाऊन बरेली में श्री हरि मंदिर धर्मार्थ चिकित्सालय में बरेली शहर के जाने माने वरिष्ठ चिकित्साओं द्वारा उपचार किया जाएगा। मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 19 जुलाई को चिकित्सालय प्रांगण में लगाया जा रहा हैं,इस जनरल फिजिशियन,कान,नाक,गला,आंखों,फि जियोथेरफी और बहुत सारी जांचों के व्यस्था की गई है। शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक होगा।
रवि छाबड़ा ने बताया कि पूर्व में आयोजित शिवरों में बहुत से मरीजों ने लाभ लिया। बहुत जल्द ही यहाँ पर अति आधुनिक चिकित्सा के उपकरण लगने वाले है।



