
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी लखनऊ की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की आंचलिक कार्यशाला श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज में हुई। विषय – ‘सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार’।
मुख्य अतिथि एस एन मिश्रा ने युवाओं से नवाचार से स्थानीय समस्या हल करने को कहा। डॉ डी सी शुक्ला, डॉ बीपी सिंह ने पोषण व परियोजनाओं पर जानकारी दी। दीपक शर्मा ने 5 उप विषयों पर चर्चा कराई। लक्ष्मी कांत शर्मा, देवेंद्र कुमार, डॉ राजेश सक्सेना, मनोज प्रभाकर, संतराम यादव, उपेंद्र सिरोही, एस पी सक्सेना, प्रवीण शर्मा ने व्याख्यान दिए। सी पी गंगवार, राजू यादव, संजय सक्सेना का योगदान रहा। अध्यक्षता डॉ एस पी पांडेय ने की। 9 जिलों के समन्वयक शामिल हुए।




