गोड्डा

महागामा में चौथे दिन भी MPW का आंदोलन

तख्तियां लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जताया विरोध

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महागामा में चौथे दिन भी कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर MPW कर्मचारियों ने तख्तियां हाथों में लेकर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकृष्ट करने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। कई बार विभागीय स्तर पर मांगें उठाए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन में शामिल कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी।
प्रदर्शन में जिला MPW कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में रजनीश आनंद, राशिद आलम, हजरत अली, अब्दुल हक सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और तख्तियां प्रदर्शित कर अपना विरोध दर्ज कराया। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लगातार चौथे दिन जारी इस आंदोलन ने महागामा में स्वास्थ्य व्यवस्था और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की मांगों पर कब और क्या निर्णय लेते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button