बरेली

सावन में कावड़ यात्रा  की तैयारियों को लेकर श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने जिलाधिकारी से की भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आगामी श्रावण मास कावड़ यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में श्री नाथ नगरी सेवा समिति के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर विस्तृत चर्चा की। चर्चा कांवड़ यात्रियों एवं शिवभक्तों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर हुई।
शिष्टमंडल ने प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त कराने, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा प्रबंध, सुचारु यातायात तथा अन्य नागरिक सुविधाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। समिति ने कहा कि श्रावण में लाखों श्रद्धालु बरेली के प्रमुख शिवालयों में दर्शन को आते हैं, इसलिए व्यवस्थाएं पूर्व से पूर्ण हों। समिति ने रामगंगा स्थित कांवड़ सेवा शिविर में प्रशासन से चिकित्सक, दवाएं, शुद्ध पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई व सुरक्षा उपलब्ध कराने की लिखित मांग भी रखी। जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनकर आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित व सुविधापूर्ण वातावरण देना है।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक सोनू भईया, श्रवण गुप्ता, बंटी ठाकुर, सुधीर श्रोत्रिय व शोभित अग्रवाल उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button