बाराबंकी

अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान किया चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बड़ागांव में अज्ञात चोरों ने एक बिल्डिंग का शटर तोड़कर लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसेल निवासी उमेश चंद्र चौधरी पुत्र केशवराम चौधरी की गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मकान का शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और इनवर्टर, बैटरी, सिंचाई इंजन, टिल्लू मोटर, जीआई  पाइप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह बिल्डिंग मालिक के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चोरी गए सामान का विवरण सौंपा और घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी करने और चोरी की घटनाओं के जल्द खुलासे की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है।
 प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button