हजारीबाग
पुलिस अधीक्षक ने अपराध को लेकर सभी डीएसपी थाना प्रभारी के साथ किया बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक साथ सभी थाना प्रभारी के साथ अपराध समीक्षा बैठक किया गया जिसमें, निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिया गया। जिसमे (1) हजारीबाग जिला में बकरीद एवं मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके संपन्न होने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी कर्मियों को ढेर सारी बधाई दी गई है साथी आने वाले सभी त्यौहार को इसी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। (2) जिले में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।(2) महिला अत्याचार, छेड़खानी रेप एवं पोक्सो से संबंधित से संबंधित दर्ज कांडों पर विशेष फोकस की गई है, उपरोक्त मामलों से संबंधित जितने भी कांड कांड लंबित है उन सभी कांडों को अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गय। (3) वर्ष 2025 के पूर्व जितने भी कांड लंबित है उन सभी कांडों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया।(4) हजारीबाग जिला में विभिन्न थानो में माह जून 2026 में कुल 357 कांड दर्ज हुआ, जिसमें 710 कांड को को निष्पादित किया गया है साथ ही कुल 1052 वारंट/कुर्की को निष्पादित किया गया है। इसके अलावे 215 चरित्र सत्यापन तथा 1306 पासपोर्ट को निष्पादित किया गया है। (5) सभी थानों में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती हेतु लंबित है उसे एक विशेष अभियान चलाकर निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया. (6) सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक तथा पुलिस निरीक्षक तथा सभी थाना प्रभारी को अपनेथाना में प्रत्येक सप्ताह थाना में थाना दिवस कार्यक्रम कर जमीन विवाद से संबंधित मामले में स्थानीय अंचलाधिकारी के साथ बैठक कर मामले को निष्पादित करेंगे। साथ ही साइबर, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी आम नागरिकों को अवेयरनेस तथा जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।
(7) अवैध मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री होने वाले जगह को चिन्हित करें। तथा उसमें शामिल अभियुक्तों को चिन्हित कर एक विशेष अभियान चला कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। (8) संगठित अपराध गिरोहों अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA, थाना हाजरी का प्रस्ताव भेजने एवं गुंडा पंजी में भेजने का निर्देश दिया गया। (9) अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.(10) सभी थाना प्रभारी को साइबर से संबंधित जितने भी कांड लंबित है उसे प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। (11) सभी थाना प्रभारी अपने अपने थानों में आम पब्लिक की समस्याओं को सुने एवं उसकी समस्याओं को समय पर निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। (12) विगत 5 वर्षों में जितने भी अपराधकर्मी जेल से बाहर आए हैं उनकी सूची तैयार कर चिन्हित करते हुए उनकी गतिविधि पर नजर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है।



