खैरथल

ई.पी. स्कूल खैरथल का NEET में परचम

3 बेटियों ने मेडिकल में बनाई जगह, बालिकाओं का किया भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। इंजीनियर पॉइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरथल ने एक बार फिर नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की तीन मेधावी छात्राओं ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नीट में सफलता हासिल कर मेडिकल की राह में प्रवेश कर लिया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा। चयनित छात्राओं मैं प्राची तक्षक पुत्री श्री धर्मवीर सिंह कैटिगरी रैंक 11267 परिधि गराठी पुत्री श्री मान सिंह कैटिगरी रैंक 13656 और हर्षिता पुत्र श्री मुकेश कुमार कैटिगरी रैंक 3946 वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इन होनहार बालिकाओं को माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर जोरदार स्वागत किया गया।
          खैरथल की इन बेटियों ने बताया कि अगर लगन और सही मार्गदर्शन हो तो छोटे शहर से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से इन्होंने देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा को पास कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ये छात्राएं अब देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेकर भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगी।
     इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आजाद चौधरी ने कहा कि इंजीनियर पॉइंट स्कूल हमेशा से ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे स्कूल की बेटियों ने साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। ये सफलता केवल इन बच्चों की नहीं बल्कि पूरे EP परिवार और खैरथल की सफलता है। उन्होंने सभी चयनित छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
       विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार ने सभी शिक्षकों और स्टाफ को बधाई दी और कहा कि यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत और बच्चों के अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ई.पी. स्कूल का लक्ष्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं बल्कि देश को अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी देना है। कार्यक्रम में राजीव शर्मा, मनोज चौधरी, नारायण चौधरी व अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने चयनित छात्राओं को बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button