बरेली
2027 चुनाव की रणनीति पर हुई समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। पार्टी कार्यालय पर समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव एड. की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला महासचिव जहांगीर बेग ने किया।
जिलाध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर टीम बनाने व रणनीति से पार्टी मजबूत करने को कहा। कहा बिहार-बंगाल चुनाव से सीख लेकर सतर्कता से काम करना होगा। लक्ष्य 2027 में अखिलेश यादव को सीएम बनाना है।
बैठक में हरभजन सिंह शाक्य, उमाशंकर यादव, मो. मुस्तकीम, सुभाष गुर्जर, राजेंद्र यादव, रामसेवक यादव, यशवीर सिंह, अनिल कटियार, रेहान खान, आदिवीर सागर, महेश, राजेश यादव, धीराज तोमर, प्रतीक यादव, मो. कासिम, रूपेंद्र, राजेश्वर, सचिन, इन्तजार अली, आरिफ इदरीसी आदि मौजूद रहे।



