दुमका

आईटीआई में माइनिंग ट्रेड शुरू होने से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर- उपायुक्त

Introduction of mining trade in ITI will provide new employment opportunities for the youth – Deputy Commissioner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के प्लेसमेंट तथा रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। नियोजन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय परिसर में 27 जुलाई 2026 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। श्रम विभाग के “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित शिविर आयोजित कर युवाओं एवं श्रमिकों को रोजगार, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
आईटीआई संस्थानों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और छात्रों के प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खनन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए आईटीआई में माइनिंग ट्रेड शुरू करने की पहल की जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, आईटीआई संस्थानों के प्राचार्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button