पाकुड़
NEET में पाकुड़ के मंसूर आलम ने लहराया परचम, 621 अंक के साथ हासिल की सफलता
Mansoor Alam from Pakur shines in NEET, achieves success with a score of 621.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में पाकुड़ जिले के लाल मंसूर आलम ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मंसूर आलम ने कुल 621 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 4967 हासिल की है। मंसूर आलम पाकुड़ प्रखंड के किस्मत कदमसर गांव निवासी हैं। उनके पिता रफीकुल इस्लाम दवा विक्रेता हैं, जबकि उनकी मां शिक्षिका हैं। परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन में मंसूर ने कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की। मंसूर की सफलता पर परिजनों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मंसूर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया।



