पाकुड़

जनप्रतिनिधि का प्रयास लाया रंग, पाकुड़ मालगोदाम रोड पर लगेगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन/ एटीवीएम

Public representative's efforts bear fruit; automatic ticket vending machine (ATVM) to be installed at Pakur Goods Shed Road.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगर परिषद वार्ड संख्या-11 की वार्ड पार्षद निभा देवी के प्रयास से आखिरकार पाकुड़ मालगोदाम रोड स्थित फुट ओवरब्रिज के नीचे रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) लगाने की अनुमति मिल गई है। वार्ड पार्षद द्वारा पूर्व में मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे हावड़ा को पत्र लिखकर इस क्षेत्र के यात्रियों को टिकट लेने में होने वाली परेशानी से अवगत कराया गया था। मांग पर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राहुल रंजन ने एटीवीएम स्थापना की स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृति के बाद वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) परितोष रंजन, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (दूरभाष) संजय कुमार ओझा, वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता राजू कुमार, वाणिज्य पर्यवेक्षक सिकंदर मंडल एवं वार्ड पार्षद निभा देवी ने स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कर एटीवीएम स्थापित किया जाएगा। इस मशीन के लगने से मालगोदाम रोड, रेलवे कॉलोनी तथा आसपास के कई गांवों और पंचायतों के रेल यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों और अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों और दैनिक रेल यात्रियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए वार्ड पार्षद निभा देवी एवं रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button