साहेबगंज

मामूली विवाद में पति ने पत्नी और सास पर किया धारदार हथियार से हमला,पत्नी रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला में रविवार देर शाम एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी और सास पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल रुखसाना खातून के भाई ने बताया कि शाम में जीजा मो.शरीफ और बहन रुखसाना के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी।इसे मामूली झगड़ा समझकर वह घर से बाहर चला गया।कुछ देर बाद पता चला कि जीजा ने उसकी बहन और मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है।हमले में रुखसाना खातून, 30वर्ष के गले में गहरा जख्म है। वहीं सास मजिदा खातून के पेट में छुरा लगा है।आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचाया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर डॉ.आसिफ ने रुखसाना खातून की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि सास मजिदा खातून का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है,पुलिस अभियुक्त मो.शरीफ की तलाश कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button